चरखी दादरी। सामाजिक संगठन धर्म सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिवस को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर सांसद धर्मबीर सिंह के आवास पर रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें 72 युवाओं ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि आज भारत देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में नरेंद्र मोदी की कार्यकुशलता व निष्ठा का डंका बज रहा है। यह भारत देश के लिए बड़े सम्मान व गौरव की बात है। प्रत्येक देश आज भारत की ओर मित्रता व नेतृत्व का हाथ बढ़ा रहा है। इस अवसर पर वेद कौर आर्यनगर, जिला सचिव सुशीला फौगाट, जिला उपाध्यक्ष राजवंती काजला, किरण कलकल, राजरानी सांगवान, अनिता लुहाच, अनिल, बलवान, बलबीर मलिक, ऋषि शर्मा आदि मौजूद रहे।