फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रिमांड अवधि में पुलिस ने मां के हत्यारोपी बेटे से बरामद की एक पिस्टल

Wed, 12 Feb 2025 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम फॉलोअप:
विज्ञापन

लोहरवाड़ा निवासी सुनील ने रविवार शाम घर पर गोली मारकर की थी मां की हत्या, बुधवार को आरोपी को भेजा गया जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गोली मारकर मां की हत्या करने के आरोपी बेटे सुनील से सदर थाना पुलिस ने रिमांड अवधि के दौरान एक पिस्टल बरामद की है। वहीं, एक दिन का रिमांड पूरा होने के बाद पुलिस ने बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
रविवार शाम लोहरवाड़ा निवासी पूर्व सैनिक सुनील ने पहले घर पर हवाई फायर किए और उसके बाद बाथरूम से बाहर आईं मां चंद्रो देवी को गोली मार दी। गोली लगने से घायल चंद्रो देवी को उपचार के लिए दादरी नागरिक अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, सोमवार दोपहर में पुलिस ने मृतका की पुत्रवधू और आरोपी सुनील की पत्नी सुनील की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर शाम को ही सुनील को काबू कर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि आरोपी सुनील को सदर थाना पुलिस टीम ने मंगलवार सुबह कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया। उससे पहले एक डोगा और छह कारतूस बरामद हुए थे जबकि रिमांड अवधि के दौरान पुलिस ने एक पिस्टल और बरामद कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें