फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गांव काकड़ौली हुक्मी में 1 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जली

Mon, 21 Apr 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
काकड़ौली हुक्मी में आग से जली गेहूं की फसल।
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव काकड़ौली हुक्मी में खेतों में शार्ट-सर्किट से लगी आग से किसान की एक एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जल गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड ने मुश्किल से आग पर काबू पाया वरना और ज्यादा रकबा चपेट में आ सकता था। ग्रामीणों ने पुलिस व एसडीएम कार्यालय को शिकायत देकर सारे मामले की जांच करवा कर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा मुहैया करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

किसान संजय के खेत में गेहूं की फसल पककर खड़ी थी। रविवार सुबह अचानक फसल में आग लग गई। देखते ही देखते बड़े क्षेत्र में फैल गई। खेतों में मौजूद किसानों ने ग्रामीणों, फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। ट्रैक्टरों व दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। किसानों ने बताया कि ग्रामीण व फायर ब्रिगेड कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचते तो आसपास की कई एकड़ फसल जल जाती।
मौके पर मौजूद पूर्व सरपंच सीताराम शर्मा, मास्टर जयदीप काकड़ौली, राजबीर सिंह, राजेश कुमार, अनिल ने बताया कि गेहूं की पकी हुई फसल के अलावा सिंचाई के उपकरण व प्लास्टिक के नोजल पाइप भी जल गए। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने बाढड़ा पुलिस स्टेशन व एसडीएम कार्यालय में शिकायत देकर सारे मामले की जांच करवा कर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा मुहैया करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें