दादरी पहुंचने पर कांस्य पदक विजेता मोनिका डोहकी का स्वागत करते खेलप्रेमी। स्रोत: कोच
चरखी दादरी। बिहार की राजधानी पटना में आयोजित हुए सेपकटकरा विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए डोहकी निवासी मोनिका ने कांस्य पदक जीता है। मोनिका ने रेगुलर इवेंट में यह उपलब्धि हासिल की। शनिवार को जिले में लौटने पर उनका स्वागत किया गया।
एमेच्योर सेपकटकरा एसोसिएशन चरखी दादरी ने माला पहनाकर व लड्डू खिलाकर मोनिका डोहकी का स्वागत किया। हिसार खेल विभाग के उप निदेशक सतबीर सिंह, नरेश ढिल्लो, कबड्डी कोच ज्योति, बिजेंद्र सिंह, अधीक्षक मंजू, उपअधीक्षक रमेश व संजय कुमार ने होनहार खिलाड़ी को बधाई दी।
चरखी दादरी जिला खेल अधिकारी संधुबाला ने भी मोनिका की पीठ थपथपाई। इस मौके पर सेपकटकरा एसोसिएशन के जिला प्रधान मास्टर संत कुमार व सह सचिव राष्ट्रीय रेफरी दशरथ रंगा, सुनील, सुनील यादव, अनिल सांगवान, ओमबीर, योगेश आदि ने मोनिका का स्वागत किया। संवाद