बिरोहड़ राजकीय कॉलेज मे विजेता छात्राएं प्रोफेसर के साथ।
चरखी दादरी। गांव बिरोहड़ स्थित राजकीय महाविद्यालय में गणित विभाग की ओर से गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ. अनीता रानी के मार्गदर्शन एवं गणित प्रभारी निशा रानी की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में पांच टीमों ने भाग लिया।
विद्यार्थियों के गणित संबंधी ज्ञान आंकने के लिए सवाल पूछे गए। स्पर्धा में बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र मोहित और बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र अश्विनी की टीम ने प्रथम स्थान पाया जबकि बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र नितिन, बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा मनीषा की टीम दूसरे स्थान पर रही। बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा कुसुम और बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा पूजा की टीम ने तीसरा स्थान पाया।
डॉ. नरेंद्र क्विज स्कोरर एवं निशा रानी क्विज मास्टर रहीं। प्राचार्या डॉ. अनीता ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों के बौद्धिक स्तर एवं उनमें स्पर्धा की भावना जगाना होता है। मोनिका का भी सहयोग रहा।
अंग्रेजी परिचय प्रतियोगिता में तनु रहीं प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी चरखी दादरी। गांव बिरोहड़ स्थित राजकीय महाविद्यालय शुक्रवार को अंग्रेजी विभाग की ओर से अंग्रेजी परिचय प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ. अनीता रानी के मार्गदर्शन में हुई प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 18 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें से छात्रा तनु प्रथम, नीतू व विकास दूसरे और पूजा व रविंद्र तीसरे स्थान पर रहे।अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में प्रतिस्पर्धा अधिक है और युवाओं को विभिन्न साक्षात्कारों से गुजरना पड़ता है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को भावी जीवन में होने वाले परिचय से अवगत कराना और उन्हें इसके लिए तैयार किया जा रहा है। प्रतियोगिता करवाने का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा पर मजबूत पकड़ बनाना और अंग्रेजी बोलने के लिए प्रेरित करना है। डॉ. अमरदीप ने बताया कि परिचय देते समय आत्मविश्वास, वाणी में मधुरता एवं विचारों में निरंतर प्रवाह बनाए रखना जरूरी है। स्पर्धा में डॉ. अमरदीप, डॉ. सवीन और डॉ. रीना निर्णायक रहीं।