फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में मोहित और हरेंद्र बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। डालावास में आयोजित खंड स्तरीय खेल स्पर्धा के दूसरे दिन भी रोचक मुकाबले देखने को मिले। मुकाबलों की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी रामचंद्र इंदौरा ने करवाई। उन्होंने विद्यार्थियों को आपसी सद्भावना और अनुशासन में रहकर खेलने के लिए प्रेरित किय।
विज्ञापन

अंडर 19 आयु वर्ग की 800 मीटर दौड़ में चांदवास राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल का छात्र मोहित प्रथम, डोहका हरिया राजकीय स्कूल का छात्र साहिल दूसरे स्थान पर रहा। अंडर 17 आयु वर्ग में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बाढड़ा का छात्र हरेंद्र प्रथम और डोहका हरिया राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल का छात्र कृष दूसरे स्थान पर रहा।
अंडर 19 आयु वर्ग में आयोजित लंबी कूद स्पर्धा में एवरेस्ट इंटरनेशनल स्कूल का छात्र दीप प्रथम और बाढड़ा राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल का छात्र आशीष दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 आयु वर्ग में एसवीएम स्कूल का छात्र विशाल पहले और कारी धारिणी राजकीय स्कूल का छात्र नीरज दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-14 आयु वर्ग में जेवीली बीपीडी स्कूल का छात्र रिंकू पहले और नांधा आदर्श स्कूल का छात्र दीपक दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

शॉटपुट स्पर्धा के अंडर 17 आयु वर्ग में एवर ग्रीन स्कूल का छात्र जतिन पहले और कारी धारिणी राजकीय स्कूल स्कूल का छात्र नीरज दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-14 आयु वर्ग में डोहका हरिया एआरईडी स्कूल का छात्र विनेश प्रथम और कादमा एसवीएम स्कूज का छात्र नवीन द्वितीय रहा। 100 मीटर दौड़ के अंडर 19 आयु वर्ग में कादमा एसवीएम स्कूल का छात्र अंकित विजेता बना जबकि आशीष को दूसरा स्थान मिला। अंडर-17 आयु वर्ग में एसवीएम कादमा का छात्र विशाल प्रथम और हड़ौदा आरके स्कूल का छात्र नितिन द्वितीय रहा। अंडर-14 आयु वर्ग में बड़राई राजकीय उच्च विद्यालय का छात्र कुंदन पहले और जेवली बीपीडी स्कूल का छात्र टिंकू दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें