फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विधायक उमेद बोले- सोलर अपनाने से मिलेगी सस्ती बिजली, प्रदूषण पर भी लगेगी लगाम

विज्ञापन
कार्यकारी अभियंता कार्यालय के भवन निर्माण का जायजा लेते विधायक उमेद पातुवास। विज्ञप्ति - फोटो : 1
विज्ञापन
बाढड़ा। घरों में दैनिक जीवन में बिजली का अंधाधुंध प्रयोग बहुत महंगा व सामान्य परिवारों पर अतिरिक्त बोझ के समान है इसलिए सौर ऊर्जा की सब्सिडी योजना का लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन

यह बात विधायक उमेद पातुवास ने शुक्रवार को उपमंडल स्तरीय पीएम सूर्य मुफ्त बिजली योजना शिविर में पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद पूनिया, मंदीप, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील हड़ौदी, एसडीएम आशीष सांगवान भी मौजूद रहे।
विधायक उमेद पातुवास ने कहा कि भाजपा शासनकाल में आमजन को प्रत्येक क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। बिजली-पानी को हर घर तक पहुंचाने के लिए सौर ऊर्जा का प्रयोग बढ़ाने की योजना बनाई गई है। प्रदेश में एक लाख गरीब परिवारों को इस सुविधा से जोड़कर लाभांवित करने का लक्ष्य रखा गया है। सौर ऊर्जा के विस्तार, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग और भविष्य की योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। जिले के पांच हजार से ज्यादा आबादी वाले 16 गांव इस योजना के लिए चुने गए हैं। इन गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट, सोलर पैनल, सोलर पंप व अन्य सौर उपकरण स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि सौर ऊर्जा के प्रभावी उपयोग से बिजली की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिला है। कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आ रही है। उन्होंने बताया कि गांव की सरकारी इमारतों पर भारत सरकार के सहयोग से एक करोड़ रुपये की लागत से सौर ऊर्जा के उपकरण लगाए जाएंगे। इस दौरान सौर उपकरणों के बेहतर क्रियान्वयन, रखरखाव और उपयोग के आधार पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले लाभ पात्रों को चेक भी वितरित किए गए। इस अवसर पर उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
इस अवसर पर एसडीओ रामसिंह, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा कारी, पूर्व चेयरमैन संदीप बाढड़ा, खाप नेता सज्जन सिंह, मुनीश बडेसरा, प्रदीप बाढड़ा, सरपंच गजे सिंह आदि मौजूद रहे।
विधायक ने कस्बे के जुई रोड स्थित 133 केवीए बिजली स्टेशन में निर्माणाधीन कार्यकारी अभियंता कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल्द पूरा करवाने को कहा। इस दौरान उन्होंने योजनाओं में देरी बरतने पर अधिकारियों से जवाब तलब किया। इस अवसर पर उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें