फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विधायक सुनील सांगवान ने सुनीं जन समस्याएं

Mon, 27 Jul 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनते हुए विधायक सुनील सांगवान। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। विधायक सुनील सांगवान ने रविवार को अपने कैंप कार्यालय में जन सुनवाई की। इसमें ग्रामीण और शहरी नागरिक पहुंचे। उन्होंने बिजली, पेयजल, सड़क, सीवरेज, राजस्व और पेंशन जैसी बुनियादी सुविधाओं की शिकायतें रखीं।
विज्ञापन

सांगवान ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मामलों में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो। विधायक ने बताया कि जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता है। जन सुनवाई कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता दे रही है। चरखी दादरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें