फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विधायक ने लगाया समाधान शिविर, 60 फरियादी पहुंचे

Mon, 04 Aug 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
फोटो 26 बाैंदकलां रेस्ट हाउस में नागरिकों की समस्याएं सुनते दादरी विधायक सुनील सांगवान। संवाद
विज्ञापन
बौंदकलां। चरखी दादरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनील सांगवान ने विश्राम गृह में सोमवार को समाधान शिविर लगाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की विभिन्न विभागों से जुड़ीं समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। विधायक के पास करीब दो घंटे में 60 शिकायतें पहुंची। इनमें अधिकांश बिजली संबंधी रहीं।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि समाधान शिविर में बिजली, पानी, जलभराव सहित अनेक समस्याएं लेकर लोग पहुंचे। कुछ शिकायतों का मौके पर समाधान कर दिया जबकि बाकियों का समाधान जल्द करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
विधायक ने कहा हरियाणा बनने के बाद पहली बार 15वीं विधानसभा में मजबूत विपक्ष बना है। बावजूद इसके एक साल होने के बाद भी कांग्रेस पार्टी नेता प्रतिपक्ष का नेता नहीं बना पाई है। 15वीं विधानसभा में पहली बार ऐसा होगा जब बिना नेता प्रतिपक्ष के विधानसभा सत्र तीसरी बार चलेगा। पार्टी संगठन नहीं बनने के सवाल पर विधायक ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा व उसके सांसद बेटा दीपेंद्र हुड्डा ही इस बारे सही जवाब देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर, महामंत्री राष्ट्रदीप परमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें