फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विधायक ने जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं

Mon, 13 Jan 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनते विधायक सुनील सांगवान।
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी से भाजपा विधायक सुनील सांगवान ने पार्टी कार्यालय में जनता दरबार लगाया। इस दौरान विधायक ने जनता की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विधायक सुनील सांगवान ने प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी पहलों की सराहना की और जनता से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने जिला में ओलावृष्टि से खराब फसलों की स्पेशल गिरदावरी करने के आदेश जारी करने पर सीएम का आभार जताया। लोगों ने विधायक के समक्ष बिजली, पानी, सीवर सहित नहरी पानी को लेकर अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। विधायक सुनील सांगवान ने समाधान बारे संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. किरण कलकल, महामंत्री राष्ट्रदीप पंवार, रवि गर्ग, केदारनाथ, संजय बंसल, विनोद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें