फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विधायक ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को निदान के दिए निर्देश

विज्ञापन
अपने निवास पर जनसमस्याएं सुनते विधायक सुनील सांगवान।
विज्ञापन
चरखी दादरी। भाजपा के दादरी से विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा का प्रचंड बहुमत आने के बाद विपक्षी फिर से हरियाणा की तरह ईवीएम का रोना राेएंगे। कांग्रेस अपनी नीतियों के कारण हरियाणा में हारी है और भूपेंद्र हुड्डा हार का मंथन करने के बजाय अपने स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन

विधायक सुनील सांगवान ने शनिवार को अपने निवास पर जनता दरबार लगाते हुए लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान विधायक ने निदान बारे अधिकारियों से बात कर निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जनसेवा के लिए ही वे नौकरी छोड़कर राजनीति में आए हैं। क्षेत्र की जनसमस्याओं का प्रमुखता से निवारण करवाने के साथ-साथ दादरी के विकास को आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान विधायक सुनील सांगवान ने महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने पर कहा कि पार्टी को जनता का विश्वास मिल रहा है, यहीं कारण है कि आज देश के अधिकांश प्रदेशों में भाजपा की सरकारें बन रही हैं। विधायक ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा ने परिवारवाद को बढ़ावा दिया जिसके चलते अच्छे नेताओं को कांग्रेस पार्टी छोड़नी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें