फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विधायक ने किया 1.33 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

Mon, 26 Feb 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी के ग्राम निमड़ी में विकास कार्य का शिलान्यास करते विधायक सोमबीर सांगवान। 
विज्ञापन
चरखी दादरी/बौंदकलां। विधायक सोमबीर सांगवान ने क्षेत्र के कई गांवों में 1.33 करोड़ रुपये के बजट की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के बिना किसी भी क्षेत्र का संपूर्ण विकास नहीं हो सकता। इसीलिए प्रदेश सरकार गांवों में नई-नई जन सुविधाएं मुहैया करवा रही है।
विज्ञापन


विधायक सांगवान ने गांव निमड़ी में 14.42 लाख रुपये की लागत से बनने वाली गली का शिलान्यास किया। बौंदकला में 10 लाख रुपये की लागत से ठोस कचरा प्रबंधन के प्रोजेक्ट का शिलान्यास और गांव सांजरवास में 5.93 लाख रुपये से आंबेडकर भवन में मरम्मत कार्य का शुभारंभ किया। रानीला में 41 लाख रुपये की लागत से बनी पांच गलियों का भी उन्होंने लोकार्पण किया।
विधायक ने गांव बास में 12.50 लाख रुपये की लागत से आंबेडकर भवन और 3.95 लाख के बजट के ठोस कचरा प्रबंधन का लोकार्पण किया। अचीना में 9.32 लाख रुपये की लागत से बनने वाली गली का शिलान्यास किया। भागेश्वरी में 7.26 लाख से मेन चौक में बनने वाले शेड का शिलान्यास और झींझर में चार लाख की लागत वाले ठोस कचरा प्रबंधन का लोकार्पण किया। इस मौके पर एसडीओ बारूराम, जेई सोमबीर, सुनील, राहुल, रवि, जोगेंद्र, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें