फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खुला दरबार लगाकर सुनीं जन समस्याएं

Sat, 13 Sep 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनते विधायक सुनील सांगवान। स्रोत: विज्ञप्ति
विज्ञापन
चरखी दादरी। विधायक सुनील सांगवान ने शुक्रवार को अपने निवास पर आमजन की समस्याएं सुनने के लिए खुला दरबार लगाया। इस दौरान लोगों ने उनके समक्ष कच्ची गलियों, नाले अवरुद्ध होने, सीवरेज, बिजली किल्लत व शहर में जाम आदि की समस्याएं रखीं।
विज्ञापन

विधायक ने मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि वह सभी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे। आम नागरिकों की जरूरतें जैसे बिजली, पानी, सड़क व सफाई संबंधी समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की सामूहिक समस्याओं का तत्परता से समाधान किया जाए। साथ ही अधिकारी प्रगति रिपोर्ट भी उनके पास भेजें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में कोई तकनीकी या अन्य समस्या आ रही है तो उन्हें अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चहुंमुखी विकास करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें