फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विधायकों ने समस्याएं सुनीं, निराकरण के दिए निर्देश

Mon, 27 Oct 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 24 : कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनते विधायक सुनील सांगवान व उमेद पातुवास। विज्ञप्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी के विधायक सुनील सांगवान व बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास ने रविवार को पीएम मोदी की मन की बात सुनी। वहीं, जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं।

विधायक सुनील सांगवान ने अपने कैंप कार्यालय में बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास के साथ पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुना। विधायकों ने कहा कि मन की बात केवल कार्यक्रम नहीं बल्कि जनता और जनसेवक के बीच जीवंत संवाद का माध्यम है। यह हर भारतीय को देश निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में विधायक सुनील सांगवान व उमेद पातुवास ने जनता दरबार में जनसमस्याएं सुनीं और कुछ समस्याओं का मौके पर समाधान कराया। बाकी शिकायतोंं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की नायब सरकार ने विकास कार्य करवाने के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी है। आगामी दिनों में धरातल पर विकास दिखाई देगा। आने वाले समय में सड़क, बिजली, पानी व सीवर आदि समस्याओं का स्थायी समाधान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें