फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विधायक सुनील सांगवान ने बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन

Fri, 08 Aug 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बच्चों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाते विधायक सुनील सांगवान। स्रोत: विज्ञप्ति
विज्ञापन
फोटो 14
विज्ञापन

बच्चों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाते विधायक सुनील सांगवान। स्रोत : विज्ञप्ति
- विधायक ने पत्नी सुनीता सांगवान के साथ बच्चों के साथ व्यतीत किया एक घंटा

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी विधायक सुनील सांगवान ने शुक्रवार को अपने निवास पर रक्षाबंधन का त्योहार बेहद खास अंदाज में मनाया। इस मौके पर छोटे-छोटे स्कूली बच्चे मौजूद रहे। उनसे विधायक ने राखी बंधवाई। इसके बाद विधायक ने उन्हें गिफ्ट और मिठाइयां बांटीं। बच्चियों ने भी उन्हें राखी बांधी और अपनी ओर से विधायक को उनकी तस्वीर भेंट की।
विज्ञापन


विधायक सुनील सांगवान ने पत्नी सुनीता सांगवान के साथ करीब एक घंटे तक बच्चों से बातचीत की।
इस दौरान विधायक ने डीपीएस स्कूल के बच्चों से उनकी पढ़ाई, स्कूल की व्यवस्था और भविष्य के सपनों के बारे में जाना। न सिर्फ बच्चों से, बल्कि, उनके साथ आईं शिक्षिकाओं से भी विधायक ने संवाद किया। स्कूलों में पढ़ाई की व्यवस्था की जानकारी ली। विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि ये बच्चे हमारे भविष्य हैं। हमें इनके बचपन, पढ़ाई और सपनों की रक्षा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें