फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : दूसरे दिन चली साइट, कॉलेज में आवेदन में नहीं आई दिक्कत,

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। यूजी कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए एक अगस्त से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन साइट ठप रहने के चलते इच्छुक विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए तो दूसरे दिन मंगलवार को साइट चलने पर उन्हें राहत मिली। आठ अगस्त आवेदन की अंतिम तिथि है और इसके बाद दाखिला के लिए अगली प्रक्रिया शुरू होगी। जिले में इस सत्र में आठ कॉलेजों में दाखिले होने हैं।
विज्ञापन

आठ अगस्त के बाद कॉलेजों में मेरिट लिस्ट लगाई जाएगी, जिसके आधार पर दाखिले होंगे। जिले के आठों कॉलेज में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा और इसके बाद सूची में नाम आने पर विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच होगी और फिर वो फीस जमा करवाकर दाखिला ले सकते हैं।
फिलहाल जिले भर में आठ कॉलेज है जिनके अंदर विद्यार्थी दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। इनमें जनता कॉलेज दादरी, एपीजे कन्या कॉलेज दादरी, राजकीय कॉलेज दादरी, राजकीय कॉलेज बौंदकलां, राजकीय कॉलेज झोझूकलां, राजकीय कॉलेज बाढड़ा, राजकीय कॉलेज मांढी व राजकीय कॉलेज कादमा शामिल हैं।
विज्ञापन

अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना सुनिश्चित करें विद्यार्थी
प्रथम वर्ष में आवेदन करने के लिए फिलहाल अंतिम तिथि आठ अगस्त निर्धारित की गई है। कॉलेज में दाखिला लेने के बारे में जब संवाददाता ने कॉलेज प्रशासकों से पूछा तो उन्होंने बताया कि पहले दिन साइट पर आवेदन करते समय विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोबारा तकनीकी दिक्कत आने से पहले इच्छुक विद्यार्थी हर हाल में अपना आवेदन कर दें, ताकि उन्हें बाद में परेशानी न झेलनी पड़े।
जनता कॉलेज में है हेल्प डेस्क की व्यवस्था
जिले के जनता कॉलेज में वोकेशनल कोर्सेज व सेल्फ एडेड कोर्सेज में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए कॉलेज के अंदर हेल्प डेस्क लगाया गया है। जहां बिना किसी अतिरिक्त फीस का भुगतान किए विद्यार्थी विभिन्न कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए बाहर से ही विद्यार्थियों को आवेदन करना होगा।
वर्जन::
कॉलेज में प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी पहले ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चत करें। इसके बाद ही उनका कॉलेज में दाखिला लेने के लिए फार्म मान्य होगा। इसके अलावा विद्यार्थी अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय से पहले ही दाखिला के लिए आवेदन करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

डॉ. नीरज कुमार, नोडल अधिकारी, जनता कॉलेज दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें