फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गोशाला की एंबुलेंस में सवार बदमाशों ने चलाईं गोलियां

Thu, 22 Feb 2024 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा में लगे सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपियों का वाहन। 
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव हुई में मंगलवार रात गोशाला की एंबुलेंस में सवार होकर आए बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला किया। उन्होंने युवक के पेट के पास गोली मारी। इससे घायल युवक का रोहतक पीजीआई में उपचार किया जा रहा है। बाढड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन दिन के अंदर बाढड़ा में फायरिंग की यह दूसरी घटना है। पहली घटना का भी अभी खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

गांव हुई निवासी चंद्रपाल 20 फरवरी को रात 10:10 बजे अपने घर के बाहर खड़ा था। उसी दौरान एक पशु एंबुलेंस वहां आकर रुकी। इस एंबुलेंस से तीन बदमाश उतरे और उन्होंने चंद्रपाल पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली चंद्रपाल के पेट के पास लगी। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।
गोली चलने की आवाज सुनकर चंद्रपाल के परिजन और ग्रामीण भी घरों से बाहर निकले। चंद्रपाल को भिवानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां उसका उपचार किया जा रहा है। बाढड़ा के थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश का कहना है कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

- घायल पर भी दर्ज हैं मामले
बताया जा रहा है कि घायल चंद्रपाल पर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2022 में पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि पर हुए जानलेवा हमले में भी चंद्रपाल आरोपी है। विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस जांच कर रही है।

- सुनियोजित ढंग से किया जानलेवा हमला, सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर
जिस प्रकार से चंद्रपाल पर हमला किया गया है। उससे स्पष्ट है कि हमलावर योजना बनाकर वहां पहुंचे थे। पुलिस को घटनास्थल से दो कारतूस और चार खोल मिले हैं जबकि चंद्रपाल को एक गोली लगी है। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई और पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर हमलावरों की शिनाख्त के लिए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें