फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मंत्री मूलचंद ने एमवीओ को किया निलंबित

Sat, 20 Jul 2024 06:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को दादरी लघु सचिवालय में कष्ट निवारण समिति की बैठक ली। इसमें ओवरलोड वाहनों की शिकायत पर मिलने पर उन्होंने मोटर व्हीकल अधिकारी (एमवीओ) को निलंबित कर दिया। उन्होंने डीसी मनदीप कौर को ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में हुई इस बैठक में अधिवक्ता संजीव तक्षक और दिनेश वशिष्ठ ने ओवरलोड वाहनों के संचालन से हो रही परेशानी बताई। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण आरटीए और खनन विभाग प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसी कारण अवैध खनन और ओवरलोडिंग हो रही है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रहीं हैं।
संजीव ने कहा कि जिले में हर साल होने वाले हादसों में से आधे हादसे भारी वाहनों की वजह से हो रहे हैं। दादरी में आरटीओ तैनात ही नहीं हैं। जब मंत्री शर्मा ने अधिकारियों से बातचीत की तो पता चला कि महेंद्रगढ़ जिले में तैनात आरटीए के पास ही दादरी और भिवानी जिले का भी अतिरिक्त कार्यभार है। इसलिए मंत्री ने महेंद्रगढ़ आरटीए से जवाब तलब किया।
विज्ञापन

लिंक ऑफिसर ने मंत्री को बताया कि इस माह विभाग आरोपियों का चालान कर 50 लाख रुपये वसूल चुका है। जब मंत्री ने एमवीओ की जानकारी ली तो शिकायतकर्ता ने कह दिया कि वह तो सबसे बड़ा भ्रष्ट है। ये बात सुनकर मंत्री शर्मा ने एमवीओ को निलंबित करने के आदेश दे दिए।
- आरटीए को हर सप्ताह तीन दिन दादरी में देनी होगी सेवा
बैठक में डीसी मनदीप कौर ने कहा कि दादरी में ओवरलोडिंग की समस्या ज्यादा है। इसके बावजूद महेंद्रगढ़ के आरटीओ सप्ताह में दो दिन ही यहां आते हैं। डीसी ने ओवरलोडिंग रोकने के लिए आरटीए को सप्ताह में कम से कम तीन दिन दादरी भेजने की मांग की। इससे सहमत मंत्री ने आरटीओ को इसके आदेश दे दिए।


कष्ट निवारण समिति की बैठक में ओवरलोडिंग की शिकायत मिली थी। इस पर संज्ञान लेकर एमवीओ को निलंबित कर दिया है। ओवरलोड वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करने के आदेश भी स्थानीय प्रशासन और विभाग को दे दिए गए हैं। - मूलचंद शर्मा, उद्योग मंत्री, हरियाणा सरकार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें