फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मंत्री मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को लगाई फटकार, बोले- बिजली व पानी की आपूर्ति को सुचारू रखें, दोबारा न कहना पड़े

Fri, 21 Jun 2024 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी में कष्ट निवारण समिति की बैठक में बिजली निगम और जनस्वास्थ्य विभाग के अ​धिकारियों को
विज्ञापन
फोटो : 22 से 25
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, खाद्य आपूर्ति, उपभोक्ता मामले एवं निर्वाचन मंत्री मूलचंद शर्मा ने वीरवार को दादरी में कष्ट निवारण समिति के साथ बैठक की। बैठक में उनके समक्ष एजेंडा में शामिल 14 परिवाद रखे गए। इनमें से 8 का निपटान कर दिया। तीन परिवाद निपटाने के लिए कमेटी का गठन करने के आदेश दिए।
बैठक में ग्रीवांस कमेटी सदस्य एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा और कुलदीप जोशी ने कहा कि मंत्री जी दादरी में जनस्वास्थ्य विभाग और बिजली निगम का हाल बुरा है। लोग समस्याओं से त्रस्त हैं, जबकि अधिकारी कोई संज्ञान नहीं ले रहे। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि बिजली-पानी की आपूर्ति सुचारू रखें। इस संबंध में दोबारा कहने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री दोपहर 3:10 पर लघु सचिवालय सभागार में मामलों की सुनवाई करने पहुंचे। पहला परिवाद खेड़ी बत्तर निवासी जयमाला का रहा। शिकायतकर्ता बैठक में नही पहुंची। डीएसपी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि शिकायतकर्ता कार्रवाई से संतुष्ट है। दूसरा परिवाद में कांहड़ा निवासी राजबीर ने बताया कि डेढ़ साल से ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं मिला है, जबकि वह सभी औपचारिकताएं पूरी कर चुका है। इस पर मंत्री ने एक्सईएन अमित कंबोज से जवाब तलब कर लिया। एक्सईएन ने 15 दिन में तार लगवाने और ट्रांसफार्मर रखवाकर कनेक्शन देने का आश्वासन दिया।
तीसरा परिवाद गुडाना निवासी जयवीर का रहा, जो जिला राजस्व अधिकारी से संबंधित रहा। मंत्री ने इस मामले में जिला राजस्व अधिकारी संदीप से उनका पक्ष जाना और फिर शिकायतकर्ता से सवाल करने के बाद डीसी मनदीप कौर को जांच करवाने का आदेश दे दिया। चौथा परिवाद अटेला कलां निवासी अभिजीत का लीड बैंक मैनेजर से संबंधी रहा। लीड बैंक मैनेजर ने बताया कि शिकायतकर्ता संतुष्ट है और लिखित में ये दे चुका है।
बैठक में रोहतक रोड निवासी हरीश ने मलबा डालकर मार्ग अवरूद्ध करने की शिकायत रखी। इस पर मंत्री नेएक्सईएन सुमित नांदल से जवाब मांगा। एक्सईएन ने शिकायतकर्ता को 15 दिन में समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। खेड़ी बूरा निवासी दिनेश ने जिला नगर योजनाकार से जुड़ी शिकायत रखी। जिला नगर योजनाकार सुमनदीप ने बताया कि शिकायतकर्ता संतुष्ट है। वहीं, सिरसली भोपाली निवासी परिवादी मनोज बैठक में नहीं पहुंचा। मंत्री ने बीडीपीओ का पक्ष जानने के बाद इस शिकायत को दफ्तर दाखिल करवा दिया।


मंत्री जी, मेरी बात झूठ मिले तो परशुराम चौक पर जूते मारना
शहर निवासी दिनेश वशिष्ठ ने मंत्री के समक्ष फर्जी प्राॅपर्टी आईडी बनवाकर सरकारी जमीन पर कब्जा करने की शिकायत रखी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के अधिकारी भी इस षड्यंत्र में शामिल हैं। शिकायतकर्ता ने कहा कि मंत्री जी अगर मेरे आरोप झूठे मिले तो परशुराम चौक पर खड़े करके जूते मार लेना। इस पर मंत्री ने कहा कि अगर सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया है तो दोषियों पर कार्रवाई होगी।


माइनिंग जोन में करते हैं ब्लास्ट, तीन ट्यूबवेल हो चुके खराब
बादल निवासी सुमित ने जिला खनन अधिकारी से संबंधी शिकायत रखी। शिकायतकर्ता ने बताया कि माइनिंग जोन में काफी ब्लास्ट किए जाते हैं और उसके तीन ट्यूबवेल खराब हो चुके हैं। शिकायत ने भूमिगत जल के दोहन का आरोप भी लगाया। आरोप सुनकर मंत्री ने डीसी को कमेटी का गठन कर मामले की जांच करवाने का आदेश दिया।


बैठक से पहले 12 मिनट गुल रही बिजली
मंत्री के सभागार में पहुंचने से पहले 2:52 पर बिजली गुल हो गई। बिजली आपूर्ति 3: 05 पर बहाल हुई, लेकिन दो सेकेंड बाद ही फिर चली गई। इसके बाद 3:08 तक 8 कट लगे। मंत्री के सभागार में पहुंचने से ठीक दो मिनट पहले ही बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन







वर्सन
दादरी में वीरवार को मैंने पहली कष्ट निवारण समिति की बैठक ली। इसमें 14 परिवाद रखे गए जिनमें से आठ का निपटान किया गया जबकि 6 को लंबित रखा गया। तीन मामलों की जांच के लिए डीसी मनदीप कौर को कमेटी का गठन कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए। - मूलचंद शर्मा, कैबिनेट मंत्री एवं दादरी कष्ट निवारण समिति अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें