- सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 19 तो न्यूनतम दर्ज किया गया 6 डिग्री, आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। क्षेत्र में सोमवार को मौसम में ठंडक बनी रही। दिनभर आसमान साफ रहा और आठ किलोमीटर प्रति घंटा की गति से ठंडी हवा चली। अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम छह डिग्री दर्ज किया गया। रविवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वातावरण में नमी की मात्रा 70 प्रतिशत रही।
दो दिन पूर्वी हवा चलने के बाद अब मौसम में बदलाव आ गया है। मंगलवार से हवा उत्तर-पश्चिम हो जाएगी। इससे तापमान में और गिरावट आएगी। पहाड़ाें पर बर्फबारी शुरू होने से इसका असर मैदानी भागों पर पड़ने लगा है।
आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। फिलहाल, मौसम रबी की फसल के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। फसल का विकास सही प्रकार से हो रहा है। वहीं, आमजन को ठंड से सतर्क रहने की जरूरत है।