फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी के नीचे दबने से प्रवासी श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच 152-डी राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी के नीचे दबने से श्रमिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तराखंड के रुड़की निवासी 21 वर्षीय निखिल के रूप में हुई है। पुलिस ने दादरी सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निखिल पिछले कई दिनों से क्षेत्र में श्रमिक के रूप में काम कर रहा था। वह गांव मकड़ाना के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य में लगा था। वीरवार शाम करीब 7 बजे काम करते समय वह अचानक मिट्टी के नीचे दब गया। उस दौरान पास मौजूद अन्य श्रमिकों ने उसे संभाला, लेकिन कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया कार्रवाई की। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें