फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ट्रैक्टर की टक्कर से प्रवासी श्रमिक की मौत

विज्ञापन
मृतक रामकिशोर के पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में कागज तैयार करता पुलिसकर्मी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव मकड़ानी के समीप एक प्रवासी श्रमिक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसमें श्रमिक की मौत हो गई। चिड़िया चौकी पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान बदायूं (उत्तर प्रदेश) के गोतरा मोहरपट्टी मुक्ट हल्ली निवासी रामकिशोर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक के बेटे रामजीत ने बताया कि वो करीब तीन माह पहले अपने छोटे भाई यज्ञपाल, बहन लता और पिता रामकिशोर के साथ गांव मकड़ानी स्थित एक फैक्टरी में काम करने आया था। 18 दिसंबर की दोपहर करीब 12 बजे उसका पिता रामकिशोर सामान लाने के लिए फैक्टरी से निकला था। दुकान से सामान लेकर पिता फैक्टरी लौट रहा था और उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसके पिता को टक्कर मार दी। हादसे में उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।
रामजीत ने बताया कि हादसे का पता चलते ही वो और अन्य श्रमिक घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने रामकिशोर को संभाला और तुरंत उपचार के लिए दादरी स्थित सिविल अस्पताल लेकर आए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में मौत होने की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में पुलिस ने सोमवार सुबह कागजी कार्रवाई कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 01। मृतक रामकिशोर के पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में कागज तैयार करता पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें