फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मिड-डे मील कार्यकर्ताओं ने नगर में रोष प्रकट किया

Sun, 25 May 2025 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मिड- डे- मिल कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल वर्कर्स। स्रोत:स्वयं
विज्ञापन
फोटो-16 मिड-डे मील कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल कार्यकर्ता। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। मिड-डे मील कार्यकर्ता यूनियन की जिलास्तरीय बैठक रोज गार्डन में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कमलेश लोहरवाड़ा ने की। संचालन जिला सचिव बिमला पैंतावास ने किया। बतौर मुख्य अतिथि एआईयूटीयूसी (आल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर ) जिला भिवानी सचिव राजकुमार बासिया ने शिरकत की। बतौर विशिष्ट अतिथि धर्मबीर सिंह बैठक में शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रोष प्रकट किया।
बैठक में 5 जून को पानीपत शहर में होने वाली राज्यस्तरीय रैली के लिए चर्चा की गई। प्रदेश के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांढा को मांगपत्र सौंपने के बारे में विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सचिव राजकुमार बासिया ने कहा कि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांढा के आवास का घेराव किया जाएगा। इन कार्यकर्ताओं की मांगों में कुक कम हेल्पर को श्रमिक का दर्जा देना, न्यूनतम वेतन 28 हजार रुपये मासिक देना, प्रत्येक वर्ष में दस माह के बजाय 12 महीने का वेतन दिलवाना, हर माह की पहली तारीख को वेतन जारी करना, गत अप्रैल माह का वेतन जारी करना, दो वर्ष की ड्रेस की राशि देना, स्कूलों में बच्चों की संख्या घटने पर मर्ज होने पर कुक कम हेल्पर को भी अन्य स्टाफ के साथ समायोजित करना, सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करना व सेवानिवृत्ति पर अन्य कर्मियों की भांति एकमुश्त 10 लाख की राशि प्रदान करना प्रमुख रूप से शामिल हैं।
इस दौरान ममता, निशा, प्रमिला, सुमन, बनिता, मीरा, सुनिता, बीरमती, सुमन, माया, सुदेश, बबीता, सुशीला, मीना, पूनम, गीता, कृष्णा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें