फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विश्वविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान

Fri, 03 May 2024 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
छात्राओं को सम्मानित करते जनता कॉलेज के प्राचार्य व अन्य।
विज्ञापन
चरखी दादरी। जनता महाविद्यालय की छात्राओं ने विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय गुरुग्राम की ओर से आयोजित मैनेजमेंट बैंकिंग एंड फाइनेंस के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

महाविद्यालय के स्व वित्त विभाग के निदेशक डॉ. रितेश गुप्ता व प्लेसमेंट अधिकारी रक्षिता वत्स ने बताया कि घोषित परिणाम में महाविद्यालय की छात्रा दीपिका ने विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में तीसरा व बबली ने पांचवां स्थान प्राप्त किया है इसके साथ ही अक्षय, रोहित, कनिका, पुष्पा,दीपिका व अन्य विद्यार्थियों ने भी 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में अच्छा स्थान बनाया है। महाविद्यालय में इन छात्रों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया।
छात्राओं को सम्मानित करते हुए प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि इसी वर्ष महाविद्यालय की ओर से इस जॉब ओरिएंटेड कोर्स का प्रारंभ किया गया था जिसके प्रथम सेमेस्टर में ही छात्रों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रबंध समिति के अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता, सचिव राधेश्याम ऐरन व अन्य पदाधिकारियों ने भी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. सुशील बंसल, डॉ., नीरज गर्ग, डॉ. जयवीर सिंह ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय ने हरियाणा सरकार के मान्यता प्राप्त एकमात्र कौशल विश्वविद्यालय के माध्यम से ऐसा रोजगार कार्यक्रम प्रारंभ कर रखा है जिनकी विद्यार्थियों को नौकरियां दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। ऐसा ही एक कोर्स गत वर्ष मैनेजमेंट बैंकिंग एंड फाइनेंस शुरू किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें