फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पारा <bha>@</bha> 43, लू का बढ़ रहा प्रकोप, झुलसाती गर्मी में लोगों को हाल बेहाल

Tue, 21 May 2024 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
छुट्टी के बाहर शहर स्थित स्कूल से मां के साथ घर लौटते विद्यार्थी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को प्रचंड गर्मी का प्रकोप रहा। झुलसाती गर्मी में दिनभर लोगों का बुरा हाल रहा। आगे भी राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। रविवार तक अधिकतम तापमान के 48 डिग्री तक पहुंचने का आसार हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में मंगलवार सुबह
मंगलवार को सुबह ही सूर्य की तेज किरणें पड़नी शुरू हो गई। सुबह 11 बजे धरती तपनी लग गई। दोपहर तक तापमान चरम पर पहुंच गया। दोपहर के समय 14 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से लू चली। दोपहर से लेकर शाम तक बाजार सुने रहे, जबकि शाम 6 बजे के बाद बाजारों में थोड़ी रौनक देखने को मिली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 29 डिग्री दर्ज किया गया।
हालांकि मंगलवार से शिक्षा विभाग ने आठवीं तक के स्कूल फिर खोल दिए गए हैं। विद्यार्थी छुट्टी के बाद कंधों पर बैग टांगकर धूप के बीच घर लौटते नजर आए। इस समय स्कूलों का समय सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक का है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन वर्मा ने बताया कि अगले पांच दिनों तक मौसम इसी प्रकार बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन



इलेक्ट्रॉनिक मार्केट ग्राहकों से रही गुलजार
मंगलवार की बात करें तो इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट ग्राहकों से गुलजार रही। मंगल मार्केट स्थित दुकानों की बात करें तो कूलर खरीदने वालों की संख्या ज्यादा रही।
विज्ञापन



रविवार तक तापमान रहने के आसार
वार- अधिकतम- न्यूनतम
बुधवार-45-31
वीरवार-45-31
शुक्रवार-46-31
शनिवार- 47-31
रविवार-48-32
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें