फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका बरकरार रखने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। नगर पालिका का दर्जा बरकरार रखने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि कुछ लोग राजनीतिक फायदे के लिए नगर पालिका का दर्जा खत्म करवाना चाहते हैं जबकि यह बाढड़ा व हंसावास के विकास के लिए सही नहीं है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष रामकिशन फौजी ने कहा कि सरकार ने 2021 में बाढड़ा नगर पालिका का गठन किया था। गठन के उपरांत बाढड़ा में नगर पालिका का कार्यालय भी स्थापित किया जा चुका है। इसे लेकर दुकानदार व आम लोग खुश एवं संतुष्ट हैं। नगर पालिका की वजह से अब बाढड़ा का विकास हो सकेगा। नगर पालिका बनने के बाद प्रशासन ने सार्वजनिक शौचालय व गली निर्माण आदि कार्य शुरू करवा दिए हैं जबकि क्षेत्र में वार्डबंदी का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। इन वार्डों की वोटर लिस्ट तैयार हो चुकी हैं और मकानों की प्रॉपर्टी आईडी भी बन चुकी हैं।
रामकिशन फौजी ने कहा कि सर्वे रिपोर्ट में 70 से 80 प्रतिशत लोग नगर पालिका बरकरार रखने के पक्ष में हैं लेकिन कुछ लोग निजी स्वार्थ के लिए नगर पालिका खत्म करवाना चाहते हैं। रामकिशन ने कहा कि नगर पालिका होने से अवैध कॉलोनियां विकसित नहीं हो सकेंगी। इस मौके पर संदीप, विरेंद्र, सतवीर, विकास, अनिल, धर्मवीर, आजाद, अत्तर सिंह, सुरेश, राकेश, मंजीत, सुरेश, पिंकी, कमलेश, सुमित्रा व सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें