फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अवैध कब्जा हटाने के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव श्यामकलां के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर सिरसली-कुड़लबास सड़क मार्ग से अवैध कब्जे हटवाने की मांग की है। ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम सुरेश दलाल को सौंपे मांग-पत्र में बताया कि गांव में सिरसली- कुड़लबास के लिए सड़क बनाई जा रही है।
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने सड़क पर अवैध कब्जा कर रखा है। इससे सड़क मार्ग प्रभावित हो रहा है। आमजन को परेशानी से जूझ रहा है। ग्रामीण इस रास्ते की पैमाइश करवा चुके हैं। इस समय गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासन को अविलंब कार्रवाई अमल में लाते हुए अवैध कब्जे हटवाने चाहिए। एसडीएम सुरेश दलाल ने ग्रामीणों को बताया कि सड़क के रास्ते में किसी तरह के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें