फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: तीज पर्व पर छात्राओं और अध्यापिकाओं ने रचाई मेहंदी

Wed, 07 Aug 2024 05:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 झोझूकलां राजकीय स्कूल में मेहंदी दिखातीं अध्यापिकाएं और छात्राएं। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव झोझूकलां स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता करवाई गई। सुनीता रानी व अनीता की देखरेख में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं से 12 की छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका इंद्रा ओझा, मोनिका चौधरी व सुनीता ने निभाई। प्राचार्य ने छात्रों की कला की प्रशंसा करते हुए उत्साहवर्धन किया। इस दौरान नीतिका, प्रमिला, सरस्वती, अर्चना, पिंकी, सुषमा, मधु, अनीता, संतोष, कपिल रचना आदि की उपस्थिति रही।





पाठशाला में हरियाली तीज पर्व मनाया
बाढड़ा। रविदास मंदिर धर्मशाला में चल रही खुशी की ओर से पाठशाला में हरियाली तीज पर्व मनाया गया। कृष्णा देवी ने बच्चों को तीज पर्व से जुड़ी जानकारी दी। कृष्णा देवी ने बताया कि इस दौरान मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता भी करवाई गई।
विज्ञापन

जितेंद्र डांडमा ने बताया कि आधुनिक युग में लोग पारंपरिक तरीके से त्योहारों को मनाना भूल रहे हैं। बच्चों को इतिहास व पुरानी प्रथाओं एवं रीति रिवाज के बारे में जानकारी होना जरूरी है। इस पाठशाला में बच्चों को निशुल्क पढ़ाया जाता है। पाठशाला में हर महीने जागरूकता शिविर व कैंप भी लगाए जाते हैं। इस मौके पर सोनम, समीर, साहिल, सागर, आदर्श, रितेश, अंशु, मुनेश, राखी, सोनिका, रिद्धि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें