चरखी दादरी। जिले के युवाओं को रोजगार एवं अप्रेंटिस के बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 21 सितंबर को शहीद नरेंद्र कुमार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रावलधी में मेगा जॉब मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि होंगे।
जिला रोजगार अधिकारी कुमारी शशि ने बताया कि इस मेले में 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग ले रही हैं, जो युवाओं को रोजगार तथा अप्रेंटिस के विभिन्न अवसर उपलब्ध करवाएंगी।
रोजगार मेले में लगभग 900 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना चयन प्रक्रिया के तहत योग्य एवं पात्र अभ्यर्थियों को मौके पर ही (ज्वानिंग) ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे। विभाग द्वारा जिले एवं आसपास के सभी इच्छुक व पात्र युवाओं से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं।