फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसडीडी वोटर से 30 नवंबर तक गणना प्रपत्र वितरण और एकत्रीकरण का कार्य पूरा करें : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 16 वीसी के बाद अधिकारियों को निर्देश देती जिला उपायुक्त
विज्ञापन

एसआईआर को लेकर वीसी से हुई समीक्षा बैठक उपायुक्त ने सीईओ को दी जानकारी
अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों अनुरूप चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए जिला प्रशासन सक्रियता से कार्य कर रहा है। ऐसे में एएसडीडी वोटर से 30 नवंबर तक गणना प्रपत्र वितरण और एकत्रीकरण का कार्य पूरा किया जाए। इसके लिए सभी अधिकारी और बीएलओ आपसी समन्वय से कार्य पूरा करना सुनिश्चित करें।
उपायुक्त बुधवार को सीईओ हरियाणा ए.श्रीनिवास के साथ वीसी उपरांत अधिकारियों की बैठक में एसआईआर 2026 की समीक्षा कर रही थीं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एसआईआर 2026 के तहत जारी सभी नोटिस पर सुनवाई की तारीख अब 15 दिसम्बर हो गई है। ऐसे में यह कार्य प्राथमिकता से शुक्रवार 15 दिसम्बर तक पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉर्म-6, 7 और 8 के आवेदनों का भी हो समय पर निपटारा
उपायुक्त ने अधिकारियों को एसआईआर के दौरान प्राप्त फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के आवेदनों का भी नियमानुसार शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने से संबंधित दावों के लिए फॉर्म-7 तथा मतदाता सूची में दर्ज विवरण में संशोधन सहित अन्य निर्धारित सेवाओं के लिए फॉर्म-8 का उपयोग किया जाता है। इन आवेदनों पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई करते हुए समयबद्ध निपटान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें