माई सिटी रिपोर्टर
चरखी दादरी। उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल ने कहा है कि जिले से नशे की बुराई को मिटाने के लिए नशीले पदार्थ की बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों की धर-पकड़ तेज की जाए। वह वीरवार को अपने कार्यालय में नारकोटिक्स विभाग की समन्वय कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि नशे पर रोक लगाने के लिए उन स्थानों की पहचान की जाए, जहां नशीले पदार्थ बेचे जा रहे हैं। इसके अलावा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन के साथ-साथ विद्यालय व महाविद्यालय के विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाए।
पुलिस विभाग के डीएसपी ने बताया कि इस दिशा में गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। मानस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को भी जांच में शामिल किया जाता है। पोर्टल पर नशा पीड़ित उपचार के लिए आवेदन कर सकता है।
डीएसपी ने बताया कि युवाओं को नशे से बचाने के उद्देश्य से टोल फ्री नंबर-9050891508 जारी किया गया है।