चरखी दादरी। आर्यवीर दल एवं सर्वहित साधना न्यास की ओर से स्वामी सच्चिदानंद के सानिध्य में गांव मानकावास में लाेगों को योग का अभ्यास करवाया गया। इस दौरान नारायण आर्य ने कहा कि मानसिक शांति के लिए नियमित ध्यान लगाएं।
उन्होंने बताया कि आधुनिक जीवन शैली और बदली सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों ने लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित किया है। लंबे समय तक पढ़ाई करने से मानसिक थकान, तनाव और शारीरिक अस्वस्थता जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ऐसे में योग उत्कृष्ट माध्यम है जो शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारकर मानसिक शांति और एकाग्रता भी प्रदान करता है।
योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाकर जीवन में संतुलन और अनुशासन को बनाए रखा जा सकता है। मानसिक शांति के लिए नियमित रूप से ध्यान करें। ध्यान अवसाद, उत्तेजना और अनिद्रा को दूर करता है। जो लोग सकारात्मक विचारों के होते हैं वे जीवन की चुनौतियों का बेहतर तरीके से सामना कर सकते हैं। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मनोज कुमार, बलवान सांगवान, राहुल आर्य आदि मौजूद रहे।