फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पदक विजेता वरुण, वैष्णवी, नवदीप और शौर्य को किया सम्मानित

Thu, 16 May 2024 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
ग्रेवाल ताइक्वांडो अकादमी में खिलाड़ियों को सम्मानित करते संस्था के सदस्य और अतिथि। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर की ग्रेवाल ताइक्वांडो अकादमी में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें राष्ट्रीय पदक विजेता व अन्य प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कोच ओमप्रकाश ग्रेवाल ने बताया कि कुरुक्षेत्र के पुलिस विभाग से अशोक कुमार व कानूनी क्षेत्र से जुड़े मौजिज व्यक्तियों ने कार्यक्रम में शिरकत की। अशोक कुमार ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशा बुरी चीज है, अगर कोई बच्चा या युवा इस रास्ते पर चल पड़ता है तो उसका जीवन बर्बाद हो जाता है। यह मार्ग उसे अपराध के रास्ते पर भी धकेल देता है। इसका खामियाजा नशेड़ी समेत उसके परिजनों, परिचत लोगों और देश के अन्य नागरिकों को भी भुगतना पड़ता है। इसलिए हमेशा हर प्रकार के नशे व व्यसनों से दूर रहें।
कोच ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर वरुण ग्रेवाल, वैष्णवी, नवदीप ने स्वर्ण पदक जीते हैं और शौर्य ने कांस्य पदक जीतकर संस्था का नाम रोशन किया है। इन सभी को अतिथियों ने सम्मानित करते हुए उनके खेल कौशल की प्रशंसा की। इस मौके पर डाॅ. सुदेश वर्मा, डाॅ. सरिता प्रधान, प्रधान अनीता अरोड़ा, धीरज जैन, डॉ. नरेंद्र वशिष्ठ, डाॅ. राजेश सनवाल, रेखा मदान, प्रवीन गर्ग, नीलम प्रजापत, रेणू डाबरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें