फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: राष्ट्रीय कराटे स्पर्धा की पदक विजेता सम्मानित

Wed, 14 Aug 2024 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
समारोह में कोच के साथ कराटे चैंपियन।
विज्ञापन
चरखी दादरी। राष्ट्रीयस्तर पर आयोजित ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप में जिले के चार खिलाड़ियों ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर मंगलवार को श्रीश्याम स्पोर्ट्स अकादमी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कोच सुनील नायक ने बताया कि 1 से 4 अगस्त तक दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में कराटे चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। इसमें अकादमी की पांच महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और खेल कौशल दिखाया। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का नेतृत्व कोच सविता नायक ने किया। इसमें खिलाड़ी खुशबू कड़वासरा ने जूनियर वर्ग में 42 किलोग्राम भार वर्ग में स्पर्धा खेली और रजत पदक प्राप्त कर किया। वर्षा मोठसरा ने जूनियर वर्ग में 48 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक पर कब्जा किया। वहीं, खिलाड़ी मंजू ने सीनियर वर्ग में 45 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक और सृष्टि शर्मा ने सब जूनियर वर्ग में 25 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
वहीं, निकिता नायक ने दो राउंड में अच्छा प्रदर्शन किया। सभी खिलाड़ियों के संस्था में पहुंचने पर कोच ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और जीत की बधाई दी।
विज्ञापन

इस दौरान पवन कुमार, डाॅ. सुखम, धीरेंद्र सिंह, बिशन सिंह आर्य, मास्टर लीलाराम, सत्यवान सिंह, हनुमान, अमरदीप शर्मा, सचिन नायक, रितिक शर्मा, सज्जन सिंह, दीपक कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें