फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पूर्वी हवाओं का बना दबाव, अधिकतम तापमान लुढ़का

Tue, 30 Apr 2024 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में सोमवार को दोपहर बाद पूर्वी हवाओं का दबाव बन गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तेज हवाएं चलने की आशंका जताई है। दिन का अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 19 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में एक और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को 12 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलीं।
विज्ञापन

बता दें कि मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। कुछ दिन पहले बूंदाबांदी एवं बारिश के बाद अब मौसम में फिर बदलाव आया है। सुबह से ही मौसम साफ एवं शुष्क बना रहा। दोपहर बाद पूर्वी नमीयुक्त हवाएं चलीं जिससे मौसम में थोड़ी तपिश कम हो गई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
मौसम में बदलाव की वजह से इस समय मच्छरों की भरमार बनी हुई है। मच्छर जनित रोगों के प्रति लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने की सलाह दी जाती है। किसान अब तक 95 प्रतिशत रबी की फसलों की कढ़ाई का काम पूरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें