चरखी दादरी। क्षेत्र में रविवार को बादल छाए रहे। बीच-बीच में निकली धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया। दिन का अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही। वातावरण मेंं नमी की मात्रा 72 प्रतिशत रही। शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ा है।
। यह मौसम खरीफ की फसलों के लिए प्रतिकूल माना जाता है। ऐसे मौसम में फसलों में रोग लगने की संभावनाएं ज्यादा बनी रहती हैं। फसल का ठीक प्रकार से विकास भी नहीं हो पाता है। मौसम विशेषज्ञ डॉ.चंद्रमोहन ने बताया कि 21 अगस्त तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।