फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जनसंगठनों ने धरनास्थल पर मनाया शहादत दिवस

Mon, 04 Mar 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। किसान आंदोलन के समर्थन में जिले की खापों समेत किसान और कर्मचारी संगठनों ने एनएच-152 डी के पास रविवार को भी बेमियादी धरना दिया। इसके तीसरे दिन प्रदर्शनकारी खेमे ने शहादत दिवस मनाया। वहां मौजूद एक हजार से अधिक लोगों ने किसान आंदोलन में मारे गए युवा किसान शुभकरण को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

सर्वजातीय फौगाट खाप के प्रधान बलवंत नंबरदार ने कहा कि भाजपा सरकार ने कॉरपोरेट घरानों के फायदे के लिए किसानों की बलि चढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सीमा पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने के लिए जा रहे किसानों को रोकने के प्रयास जनता के मौलिक अधिकारों का हनन है। लोकतंत्र में जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप कानून बनाए जाते हैं न कि जनता को दिवालिया करने के लिए। सरकार की दमनकारी नीतियों का डटकर सामना किया जाएगा।इसीलिए पंजाब के किसान संगठनों को हरियाणा की खाप पंचायतें समर्थन दे रहीं हैं।
सांगवान खाप-40 के सचिव नरसिंह सांगवान ने कहा कि शंभू बॉर्डर पर सरकार की दमनकारी नीतियों से किसान भली-भांति परिचित हैं। 13 माह पहले भी 750 किसानों ने जान गंवाई थी। उन्होंने कहा कि किसानों के हौसले बुलंद हैं। संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर वह दिल्ली सीमा को ट्रैक्टरों से भर देंगे। ट्रैक्टर परेड का पूर्वाभ्यास किया जा चुका है।
विज्ञापन

सर्वजातीय श्योराण खाप-25 के प्रधान बिजेंद्र बेरला ने कहा कि किसानों की एमएसपी गारंटी कानून लागू कराने की मांग कोई नई नहीं है, बल्कि इसे लंबे समय से उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासी किसानों की जमीन काॅरपोरेट घरानों को औने-पौने दामों पर बेचना चाहती है। इसे रोकने के लिए यह लड़ाई हर वर्ग की हो चुकी है।

- 11 मार्च की बैठक में तय होगी आंदोलन की रूपरेखा
संयुक्त किसान मोर्चा एवं पंजाब के गैर राजनीति मजदूर मोर्चा की ओर से 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन किया जाएगा। इससे पहले 11 मार्च को देशभर के सभी किसान संगठनों की बैठक पंजाब में होगी जिसमें आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
- ट्रैक्टर चलाकर धरनास्थल पर पहुंचीं महिलाएं
रविवार को धरनास्थल पर लोगों की तादाद पहले दो दिनों के मुकाबले ढाई गुना बढ़ गई। रविवार को धरनास्थल पर महिलाएं भी ट्रैक्टर चलाकर पहुंचीं और धरनास्थल पर महिलाओं की तादाद भी अधिक रही।

- इन संगठनों और खापों ने लिया आयोजन में भाग
अन्नदाता किसान यूनियन के सुनील पहलवान, जनशक्ति किसान संगठन के जगबीर घसौला, रणबीर फौजी, रणधीर कुंगड़, रामकुमार सोलंकी, सरपंच एसोसिएशन से कपूर, राजमल, भूपेंद्र, कांग्रेस नेता अजीत फौगाट और अशोक पार्षद ने धरने को समर्थन दिया। वहीं, सतरोला खाप, पूनिया खाप, रोधी खाप, राखी बारहा खाप, पापड़ा खाप, मलिक खाप, कुंडू खाप, टिटोली खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें