फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 100 वीरांगनाओं और सैनिक परिवारों को किया सम्मानित

Sun, 16 Feb 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
सैनिक परिवार सम्मान समारोह में सैनिकों को सम्मानित करते विधायक उमेद पातुवास। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
फोटो 44
विज्ञापन

सैनिक परिवार सम्मान समारोह में सैनिकों को सम्मानित करते विधायक उमेद पातुवास। स्रोत : आयोजक

ऑस्कर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक उमेद पातुवास ने की शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहीदों ने देश को बचाने के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। उन्हीं की बदौलत आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। शनिवार को आयोजित सैनिक परिवारों और वीरांगनाओं को सम्मानित करते बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास ने ये बातें कहीं।

ऑस्कर अस्पताल की वर्षगांठ पर आयोजित सम्मान समारोह में वीर नारी, सैनिक व सैनिक परिवारों को सम्मानित किया गया। आयोजन की अध्यक्षता निदेशक राजेश फोगाट ने की। इसमें पूर्व गौरव सैनिक सोसायटी का सहयोग रहा। इस दौरान विभिन्न गांवों की करीब 100 वीरांगनाओं, वीर सैनिकों व सैनिक परिवार को विधायक ने मंच पर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश फोगाट ने कहा कि दादरी जिला सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है। इस क्षेत्र की महान विभूतियों का सम्मान करना गौरव की बात है। हर साल सैनिक परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर शौर्य चक्र विजेता कैप्टन सूबे सिंह, सांगवान खाप 22 के कन्नी प्रधान दिलबाग सिंह, पूर्व चेयरमैन प्रवीन, कर्नल एससीबी सिंह, सोमबीर शर्मा, राजमल, रतन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें