फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड गाइडलाइन का पालन करने पर बंद नहीं होंगे बाजार

विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंस के जरिये सीएम मनोहरलाल और गृहमंत्री अनिल विज से चर्चा करते जिला उपायुक्त राजे? - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
नाइट कर्फ्यू के बाद सरकार की ओर से लॉकडाउन लगाने की चर्चाएं इस समय जोरों पर हैं। वीरवार को मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये स्पष्ट कर दिया कि कोविड गाइडलाइन की सही से पालन होने पर बाजार बंद नहीं किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने वीसी के जरिये डीसी राजेश जोगपाल और एसपी विनोद कुमार से जिले के हालातों पर चर्चा की और स्थिति अनुसार पर्याप्त कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना के दौरान आम जन मास्क, सामाजिक दूरी, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। लोगों को कोरोना से बचने के लिए पहल स्वयं करनी होगी, अन्यथा सरकार को कड़े कदम उठाने पड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन जारी की जाएगी और सभी विभाग उसका पालन सुनिश्चित करेंगे। उपायुक्त जिला के उन सभी विभागों के बीच तालमेल की निगरानी रखेंगे, जो कोविड को रोकने के लिए कार्ययोजना पर काम करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी विवाह समारोह, जागरण, अन्य सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम दिन में ही संपन्न किए जाएं। कहीं भी गांवों या शहर में भीड़ एकत्र नहीं होने देने के लिए प्रशासन धारा 144 को लागू कर सकता है। वीसी में नगराधीश अमित मान, सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार व नप सचिव प्रशांत पाराशर मौजूद रहे।
विज्ञापन

35 प्रयोगशालाओं में प्रतिदिन नौ लाख सैंपलों की हो रही जांच
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड से पीड़ित मरीजों के उपचार में निजी अस्पतालों का सहयोग लिया जाएगा। राज्य में कोरोना टेस्ट के लिए 37 प्रयोगशालाएं प्रतिदिन लगभग नौ लाख सैंपल ले रही हैं। बाजारों को बंद नहीं किया जाएगा, बशर्ते उनमें कोविड गाइडलाइन का पालन किया जा रहा हो।
पीएम के निर्देशानुसार बनाए जाएंगे माइक्रो कंटेनमेंट जोन: अनिल विज
स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि लॉकडाउन की कोई योजना नहीं है। आम नागरिक मास्क व सैनिटाइजर आदि का इस्तेमाल करते रहें। प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे। मेडिकल स्टोर पर सरकार विशेष निगाह रखेंगी कि कहीं किसी दवा या मास्क आदि का बिना वजह स्टॉक तो नहीं किया जा रहा है।
मास्क नहीं लगाने वालों के काट रहे हैं चालान: डीसी
उपायुक्त राजेश जोगपाल ने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को आश्वस्त किया कि दादरी में नागरिकों के सहयोग से कोरोना महामारी पर अंकुश लगाने के बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। मास्क नहीं लगाने वाले लोगों के चालान काटे जा रहे हैं। सरकार के आदेशों के पालन के लिए जिला में दिन-रात के अनुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें