फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दिवाली पर बाजारों में बढ़ी रौनक, लड़ियों और सजावटी लाइटों की मांग

Sun, 01 Nov 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दुकान पर सजी रंगीन लाइटें
विज्ञापन

विज्ञापन
चरखी दादरी। दिवाली नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ रही है। लोग घरों और दुकानों को रोशनी से सजाने के लिए लाइटों, रंग-बिरंगी लड़ियों और सजावटी झालरों की खरीद कर रहे हैं। दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद और बजट के अनुसार कई प्रकार के उत्पाद दुकानों पर रखे हैं।
बाजारों में एलईडी लाइट, सिंगल कलर, मल्टीकलर झालर, पर्दे वाली लाइट और स्टार लाइट जैसी कई वैरायटी उपलब्ध हैं। दीया डिजाइन लाइट, षट्भुज लाइट और रंगीन बल्ब भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। दुकानदार नरेश ने बताया कि सामान्य लड़ियां 50 से 150 रुपये में मिल रही हैं। मल्टीकलर और डिजाइनर लड़ियां 100 से 400 रुपये तक उपलब्ध हैं। सजावटी लाइटों की कीमत 200 से 700 रुपये तक हो सकती है। हालांकि, कीमत लंबाई, गुणवत्ता और ब्रांड के अनुसार अलग-अलग होती है। स्वदेशी उत्पादों में मिट्टी के दीये, इलेक्ट्रिक दीये और भारतीय एलईडी लड़ियां शामिल हैं। सजावटी झालरें भी स्वदेशी विकल्पों में से एक हैं।
विज्ञापन

ग्राहकों की पसंद और बजट
दुकानदार महेंद्र के अनुसार, चाइनीज लड़ियों की मांग को लेकर ग्राहकों की पसंद अलग-अलग है। कुछ ग्राहक कम कीमत और आकर्षक डिजाइन को प्राथमिकता देते हैं। वहीं, कई ग्राहक टिकाऊपन और गुणवत्ता को महत्व देते हैं। वे स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय सामान खरीदना पसंद करते हैं। ग्राहक खरीदारी से पहले कीमत, रोशनी और बिजली की खपत की तुलना करते हैं।
विज्ञापन

खरीद पर बजट का प्रभाव
बस स्टैंड रोड पर खरीदारी के लिए आए प्रवासी राजू ने बताया कि सामान की खरीद बजट के अनुसार की जाती है। चाइनीज माल सस्ता होता है, इसलिए लोग उसे खरीदते हैं। हालांकि, इसकी कोई गारंटी नहीं होती कि वह कितने दिन चलेगा। ग्राहक वीरेंद्र का कहना था कि सामान बार-बार नहीं खरीदा जाता। इसलिए गारंटी वाला देसी माल ही खरीदना चाहिए और सस्ते के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें