फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बड़राई गांव में मार्केट कमेटी की टीम ने पकड़ा गेहूं से भरा ट्रक, 32,976 रुपये राजस्व वसूला

विज्ञापन
बाढ़डा पुलिस थाने मे खडा गेहूं से भरा ट्रक। 
विज्ञापन
बाढड़ा। मार्केट कमेटी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़राई गांव के समीप छापा मारकर गेहूं से भरा ट्रक पकड़ा। मार्केट फीस और जुर्माना के तौर पर 32,976 रुपये राजस्व वसूला गया है।
विज्ञापन


मार्केट कमेटी के अधिकारियाें ने बताया कि रविवार रात सूचना मिली कि बड़राई गांव के समीप गेहूं से भरा ट्रक खड़ा है। इस पर अधिकारियाें ने बड़राई गांव के लिए टीम गठित की और मौके पर जांच के लिए भेजा। टीम को ट्रक में 271.40 क्विंटल गेहूं भरा मिला और चालक गेहूं से जुड़े दस्तावेज टीम के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर सका।
इस पर मार्केट कमेटी के अधिकारियाें ने ट्रक काे बाढड़ा थाने में खड़ा करवा दिया और गेहूं मालिक काे सूचना दी। मालिक ने बताया कि यह गेहूं उसका है और खुले बाजार में बेचने के लिए ले जा रहा था। अधिकारियों ने 13,190 रुपये मार्केट फीस भरवाई जबकि 3,298 रुपये जुर्माना लगाया है। इसके अलावा 13190 रुपये एचआरडीएफ फीस और 3298 रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन



घर पर मिला 180 क्विंटल गेहूं
मार्केट कमेटी की टीम ने जब व्यापारी के घर पर छापा मारा ताे वहां भी 180 क्विंटल गेहूं पाया गया। इस पर मार्केट कमेटी टीम ने 10,935 रुपये मार्केट फीस और 10,935 रुपये एचआरडीएफ फीस भरवाई।
विज्ञापन



गुप्त सूचना के आधार पर बड़राई के समीप गेहूं से भरा ट्रक पकड़ा गया। इस गेहूं के मालिक के घर से और भी गेहूं बरामद किया गया।
- जयप्रकाश सांगवान, मंडी सुपरवाइजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें