बाढड़ा। सीएम घोषणा के तहत बाढड़ा क्षेत्र में कई सड़कों का नवीनीकरण होगा। सांसद धर्मबीर सिंह के कार्यालय प्रभारी व बैंक निदेशक सुधीर चांदवास ने बताया कि सीएम मनोहर लाल के दादरी आगमन पर सांसद धर्मबीर सिंह व विधायक सोमबीर सिंह ने जिले भर में सड़क मार्गों का निर्माण करवाने की मांग रखी थी। इसके तहत बाढड़ा में कई सड़कों का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा।
सुधीर ने बताया कि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने दादरी के कार्यकारी अभियंता को पत्र भेजकर इन सड़कों के एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए है।
लोहारु रोड से ढाणी सुरजा सड़क मार्ग को अपग्रेड किया जाना है। गांव श्यामकलां से द्वारका सड़क मार्ग का नवीनीकरण होगा। ढाणी फौगाट से टिकान कलां तक सड़क का मजबूतीकरण होगा। गांव निमड़ी बस स्टैंड से निमड़ी शिव मंदिर तक व महराणा संपर्क सड़क मार्ग का निर्माण होगा।
झोझूकलां खंड के गांव अख्तयारपुर, पैंतावास खुर्द से पैंतावास कलां सड़क निर्माण, मांढ़ी हरिया से बेरला सड़क मार्ग, कादमा से बडराई, कादमा से कांहड़ा सड़क मार्ग का नवीनीकरण होगा। जीतपुरा से भारीवास, बडराई से जावा, बीजना से चंदेनी, बरसाना से तिवाला रोड, कपूरी टिकाण कलां आश्रम रोड, हंसावास कलां से किष्कंधा सड़क मार्ग का निर्माण होगा। गांव बिरही कलां से डोहका, चंदेनी से रुदड़ौल, घसौला सड़क मार्ग, काकड़ौली सरदारा से उमरवास, गोपालवास से नावां वाया बीर सिंहवास, घसौला से मौड़ी, चंदेनी वाया रामलवास व कलियाणा सीसी सहित काफी सड़क मार्गों का निर्माण होना है