फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर के पहले सप्ताह में शुरू होगा 41 करोड़ की 40 सड़कों का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून की आधी बारिश ने ही जिले की कई सड़कों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। इनमें से कुछ सड़कें मार्केटिंग बोर्ड की हैं। इसके मद्देनजर विभागीय अधिकारी करीब 41 करोड़ से 40 सड़कें बनाने की योजना तैयार कर रहे हैं। करीब दो माह बाद मौसम अनुकूल होने पर ही इन सड़कों का निर्माण शुरू होगा। तब तक वाहन चालकों को जिले की जर्जर सड़कों से गुजरते समय हिचकोले खाने पड़ेंगे। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अक्तूबर के पहले सप्ताह में ही जिले की 40 सड़कों का निर्माण करवाने की योजना है। मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार इन सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा और इसके लिए कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन

सरकार ने जिला में 40 सड़कों के निर्माण के लिए 41 करोड़ का बजट तो मंजूर कर दिया लेकिन लोगों को अक्तूबर प्रथम सप्ताह तक इन सड़कों के निर्माण का इंतजार करना पड़ेगा। बारिश में सड़कों में बने गड्ढे वाहन चालकों व आम लोगों को परेशान कर रहे हैं। अब मानसून सीजन के बाद सड़कों का निर्माण किया जाएगा। सरकार ने मार्केटिंग बोर्ड की 40 सड़कों के निर्माण के लिए 41 करोड़ का बजट मंजूर किया है।
जिले में इस समय करीब 50 करोड़ की सड़कें खराब हालत में हैं। वैसे भी एक दर्जन से ज्यादा ऐसे सड़क मार्ग हैं जिनका नए सिरे से निर्माण करने की जरूरत बनी हुई है। जिले में करीब आधा दर्जन सड़कों की चौड़ाई भी बढ़ाई जानी है। यह सड़कें 12 से 18 फीट चौड़ी होनी हैं। इसी प्रकार जिले के गांवों में संपर्क मार्गों की हालत भी बेहद खराब बनी हुई है। दादरी-रोहतक प्रमुख सड़क मार्ग की भी चौड़ाई बढ़ाने की जरूरत बनी हुई है। इनके अलावा शहर में भी कई सड़कों का निर्माण होना है। मार्केटिंग बोर्ड अधिकारी का कहना है कि गत सात जुलाई को मुख्यमंत्री ने 40 सड़कों के निर्माण के लिए 41 करोड़ का बजट मंजूर किया था और मौसम अनुकूल होते ही निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- शहर की अंदरुनी सड़कें नहीं रहीं चलने लायक
शहर की कई अंदरुनी सड़कें भी जर्जर हो चुकी हैं। इन पर पहले ही गड्ढे बने थें जो मानसून की बारिश से और गहरे हो गए हैं। कॉलेज रोड भी कई जगह से धंसा हुआ है। इसके अलावा ढाणी ओवरब्रिज से समसपुर बाईपास तक सड़क का नए सिरे से निर्माण करने की जरूरत है। कई सड़कों का डी-प्लान के तहत भी निर्माण करवाया जाना है। पीडब्ल्यूडी विभाग, नगर परिषद व मार्केटिंग बोर्ड की ओर से कई सड़कों का निर्माण करवाया जाना है।
- अप्रोच सड़कों का निर्माण होने से ग्रामीणों को मिलेगी राहत
गांवों में भी अप्रोच सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने की जरूरत है। सड़कों पर पानी निकासी के लिए पुलों का निर्माण कराने की भी दरकार है ताकि जलभराव होने पर पानी सड़कों के नीचे से पास होता रहे। वहीं, कुछ अप्रोच सड़कों के निर्माण की योजना तैयार की जा रही है और इससे ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें