चरखी दादरी। क्षेत्र के सामाजिक संगठन, खाप प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं खेल प्रेमियों की ओर से 26 अगस्त को ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर का सम्मान किया जाएगा। सम्मान समारोह प्रातः 10 बजे सरदार झाडू सिंह फौगाट चौक के समीप श्याम वाटिका में होगा।
मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक निशानेबाजी में भारत के लिए दो पदक जीते हैं। बबलू श्योराण ने कहा कि भारत का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित करने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी मनु भाकर आने वाली पीढ़ी के लिए रोल मॉडल का काम करेंगी। श्योराण ने आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। संवाद