फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दुबई की बंदरगाह पर जहाज में करंट लगने से मंढाण निवासी युवक की मौत

Sat, 05 Aug 2023 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। भिवानी जिले के गांव मंढाण निवासी एक युवक की दो सप्ताह पहले दुबई की अल हमरिया बंदरगाह पर जहाज में करंट लगने से मौत हो गई थी। अब मृतक अमन के पिता देवेंद्र ने दादरी के बडराई निवासी कृष्णा और कैप्टन विरेंद्र सिंह को उसके बेटे की मौत का जिम्मेदारी बताते हुए एसपी नितिका गहलोत को शिकायत दी गई है। इसमें दोनों पर उसके बेटे को रुपये लेकर गलत जहाज में बिना सुरक्षा प्रबंध के भेजने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 406 व 420 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



एसपी कार्यालय में दी शिकायत में गांव मंढाण निवासी देवेंद्र ने बताया कि सात अप्रैल को उसके बेटे अमन का मर्चेंट नेवी में चयन हुआ था। इसके लिए उसने बडराई निवासी कृष्णा को 3.86 लाख रुपये दिए थे। उसने बताया कि कृष्णा ने चरखी दादरी के पारस वाली गली में अपना कार्यालय खोला हुआ था और वहीं उनके बीच डील हुई थी। उन्होंने साढ़े तीन लाख कृष्णा को नकद और 36 हजार रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर किए थे।

देवेंद्र ने पुलिस शिकायत में बताया कि सात अप्रैल को कृष्णा ने उसके बेटे अमन को मुंबई स्थित हेलिया मेरिन नामक पानी की जहाज पर भेज दिया। गत 21 जुलाई को उसके बेटे अमन की दुबई की एक बंदरगाह अल हमरिया पर जहाज में करंट लगने से उसकी मौत हो गई। अमन के पिता ने संदेह जताया है कि कृष्णा व उक्त कंपनी ने उसके बेटे को कांट्रेक्ट के विरुद्ध किसी अन्य जहाज में बिना सुरक्षा के ड्यूटी पर भेजा और इसी कारण उसके साथ यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन

कृष्णा ने छोड़ा कार्यालय तो हुआ शक
देवेंद्र के अनुसार कृष्णा व उक्त कंपनी ने उसके बेटे की नियुक्ति संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दिए। अब घटना के बाद से कृष्णा ने अपना कार्यालय भी बंद कर दिया और इसके चलते ही उसे संदेह हुआ। देवेंद्र ने एसपी कार्यालय में शिकायत देकर घटना के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें