चरखी दादरी। जिले के गांव बिगोवा में अचीना मोड़ के समीप वीरवार देर शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक करीब 52 वर्षीय कश्मीर गांव बिगोवा का रहने वाला था। शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांव बिगोवा निवासी कश्मीर मजदूरी करता था। वीरवार देर शाम को वह काम से पैदल ही अपने घर की तरफ आ रहा था। इस दौरान जब वह अचीना मोड़ के समीप पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीणों ने उसे घायलावस्था में देख परिजनों को सूचना दी। जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल में लेकर आए। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी पाकर इमलोटा चौकी पुलिस भी अस्पताल में पहुंची। संवाद