चरखी दादरी। शहर की ढाणी रेलवे फाटक के समीप रविवार रात को ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने इस संबंध मेें इत्तफाकिया मौत होने संबंधी कागज कार्रवाई की है।
रेलवे पुलिस एएसआई सुरेश सांगवान ने बताया कि ढाणी रेलवे फाटक के समीप रात के समय उत्तर प्रदेश के बदायु निवासी यशपाल की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यशपाल रेलवे लाइन पार कर रहा था। वह शहर में एक दुकान पर काम करता था और एक माह पहले दादरी में आया था। एएसआई सुरेश सांगवान ने बताया कि पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है। संवाद