चरखी दादरी। ढाणी फौगाट गांव के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। प्रोफेसर कॉलोनी निवासी कर्ण सिंह ने पुलिस को बयान दिए। उन्होंने बताया कि उनके खेत ढाणी फौगाट क्षेत्र में हैं। उनका बेटा अनिल (32) शनिवार रात घर से खेत के लिए गया था लेकिन रविवार सुबह रेलवे पुलिस से उन्हें सूचना मिली कि ट्रेन के नीचे आने से अनिल की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा संबंधी कागजी कार्रवाई कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। घटना के कारण की जांच की जा रही है। कुछ लोगों ने इस घटना को हादसा बताया है जबकि कुछ लोगों ने आत्महत्या की भी आशंका जताई है लेकिन मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीता एक काबू
चरखी दादरी। शहर में घिकाड़ा रोड स्थित एक निजी स्कूल के पीछे सार्वजनिक जगह पर शराब पीने की सूचना डायल 112 की टीम से मिली। इस आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वार्ड 16 निवासी सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। सिविल अस्पताल में मेडिकल कराने पर उसके शराब पीने की पृष्टि हुई। आरोपी के खिलाफ शहर पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।