फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बहादुरगढ़ एसटीएफ ने पुल के नीचे हथियार लेकर खड़े शख्स को दबोचा

Sat, 02 Nov 2024 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन विवाद के चलते हथियार अपने पास रखता था घसोला निवासी आरोपी, झोझूकलां थाना पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। गांव मंदोली में ओवरब्रिज के नीचे अवैध हथियार लिए खड़े एक शख्स को बहादुरगढ़ एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान गांव घसोला निवासी दिनेश के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ झोझूकलां पुलिस थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम बहादुरगढ़ एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली कि घसोला निवासी दिनेश का जमीन विवाद चल रहा है। वह अपने पास अवैध हथियार रखता है। इस समय वह मंदोली बस अड्डे के पास अेावरब्रिज के नीचे खड़ा है। इसके आधार पर एसटीएफ ने मंदोली में दबिश दी तो एक व्यक्ति पुल के नीचे खड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ करने पर उसने अपनी पहचान घसोला निवासी दिनेश के रूप में बताई। उसकी तलाशी लेने पर कुर्ते की जेब से एक देसी पिस्तौल, एक कारतूस व दो मैगजीन बरामद हुई। वह हथियार का लाइसेंस नहीं दिखा पाया। इसके चलते एसटीएफ उसे काबू कर झोझूकलां थाने ले गई। वहां उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें