बाढड़ा। पड़ोसी को पनाह देने पर मांढी हरिया निवासी एक व्यक्ति से मारपीट की गई। घायल का आरोप है कि मारपीट के बाद हमलावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी पहुंच गए और इसके चलते उसे दादरी नागरिक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उसके बयान पर पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में अजीत ने बताया कि वह 17 फरवरी को करीब तीन बजे घर पर था। तभी पड़ोसी विकेश भागकर उसके घर में आ गया। विकेश के हाथ में डंडा लिए हुए गांव दो व्यक्ति कृष्ण व नवीन थे। उन्होंने विवेक को पनाह देने पर आते ही अजीत की डंडों से पिटाई शुरू कर दी और उसके शोर मचाने पर धमकी देते हुए वहां से चले गए।
घायल ने बताया कि उसके बाद भतीजे अजय ने 112 नंबर पर कॉल कर दी और उसे गोपी सीएचसी में दाखिल कराने के लिए ले गए। वहां पहुंचने पर दोनों हमलावर पहले ही खड़े मिले और डर की वजह से परिजन अजीत को दादरी नागरिक अस्पताल ले आए। अब पुलिस ने घायल के बयान पर केस दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।